'रनवे 34' के साथ 'तान्हाजी' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे अजय देवगन! जानें सुपरस्टार की टॉप 10 फिल्में
अजय देवगन इस साल ईद के मौके पर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। सुपरस्टार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रनवे 34 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का क्रेज फिलहाल पॉजिटिव है। लेकिन क्या ये अजय देवगन की टॉप फिल्मों में शामिल हो पाएगी? देखना दिलचस्प होगा।
अब तक अजय देवगन की 11 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि अब तक उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है तान्हाजी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की टॉप 10 फिल्मों को देंखे को लोगों ने ज्यादातर इन्हें कॉमेडी या एक्शन फिल्मों में ही पसंद किया है।

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि रनवे 34 का सफर कैसा रहेगा। फिलहाल फिल्म से ट्रेड पंडितो को काफी उम्मीदें हैं।
बहरहाल, यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

तान्हाजी
यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 279.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों में शामिल है। फिल्म 2020 जनवरी में रिलीज हुई थी।

गोलमाल अगेन
2017 में रिलीज इस फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही.. यह अजय देवगन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। 200 करोड़ पार करने वाली यह अजय देवगन की पहली फिल्म है।

टोटल धमाल
2019 में आई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म हिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी दिखे थे।

सिंघम रिटर्न्स
141 करोड़ के साथ यह अजय देवगन की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

गोलमाल 3
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

सन ऑफ सरदार
105.53 करोड़ के कलेक्शन के साथ अजय देवगन- सोनाक्षी सिन्हा की सन ऑफ सरदार भी सुपरहिट फिल्म रही थी। 2012 में आई इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था।

दे दे प्यार दे
2019 में ही रिलीज अजय देवगन- तब- रकुल प्रीत की यह रोमांटिक- कॉमेडी लोगों को पसंद आई थी। फिल्म ने 102.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बोल बच्चन
रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे।

रेड
2018 में आई अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की इस फिल्म ने 101.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

शिवाय
अजय देवगन की इस फिल्म ने 100.35 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म ऐवरेज रही थी.. क्योंकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा था।


Click it and Unblock the Notifications











