BOX OFFICE: शिवाय, ऐ दिल है मुश्किल.. और 100 करोड़ क्लब दिवाली TREND
पिछले पांच सालों में दिवाली पर रिलीज सभी फिल्मों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली है। क्या शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल भी इस ट्रेंड को आगे ले जा पाएंगे।
इस शुक्रवार.. यानि की दिवाली से बस दो दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में धमाका करने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल.. दोनों ही बिग बजट फिल्में है। लिहाजा, सवाल उठता है कि क्या ये फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएंगी।
पिछले कुछ सालों के दिवाली रिकॉर्ड्स पर ध्यान दें तो यह थोड़ा संभव सा लगता है। साल 2011 से लेकर 2015 तक दिवाली पर रिलीज सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जबकि साल 2012 में तो शाहरूख की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' आपस में क्लैश भी हुई थी।

यहां देंखे पिछले 5 सालों में दिवाली पर रिलीज फिल्मों का कलेक्शन-
प्रेम रतन धन पायो- 207.40 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर- 203.30 करोड़
कृष 3- 240.50 करोड़
सन ऑफ सरदार - 105.03 करोड़
जब तक है जान- 120.65 करोड़
रा.वन- 118.00 करोड़


Click it and Unblock the Notifications





