Prabhas' Box Office: आदिपुरुष के साथ प्रभास तोड़ पाएंगे अपनी पिछली फिल्मों का धमाकेदार ओपनिंग रिकॉर्ड!

Prabhas' Box Office: बाहुबली फ्रैंचाइजी के साथ प्रभास को दुनियाभर में जो स्टारडम देखने को मिला, उसे दोबारा पाने के लिए 'आदिपुरुष' एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म रामायण पर आधारित है। यह दुनियाभर में 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
आदिपुरुष को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी हड़कंप मचा हुआ है। 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी ये फिल्म ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म के प्रोड्यूसर्स के लिए काफी मायने रखती है, बल्कि प्रभास के करियर में इसका बड़ा योगदान हो सकता है। बता दें, प्रभास की पिछले दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी औसत प्रदर्शन किया था।
बहरहाल, आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स आ रही हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर ओपनिंग दे सकती है। ये एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदिपुरुष ओपनिंग डे के मामले में प्रभास की पिछली चार फिल्मों को पीछे कर पाती या नहीं! प्रभास की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है बाहुबली 2।
देंखे प्रभास की पिछली 4 फिल्मों की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन-
बाहुबली: द बिगिनिंग - 51 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन - 213 करोड़
साहो- 125 करोड़
राधे श्याम - 79 करोड़
देखना दिलचस्प होगा कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के मामले में कहां तक पहुंच पाती है। बता दें, फिल्म भारत में 65000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इससे पहले शाहरुख खान की पठान देशभर में 5500 स्क्रीन रिलीज के साथ इस मामले में टॉप पर थी।


Click it and Unblock the Notifications
