BOX OFFICE: दिवाली रिलीज के साथ- 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे खान सुपरस्टार!
जी हां, हम बात कर रहे हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट की। 2018 की दिवाली पर आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं दर्शकों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हो भी क्यों ना.. आखिर आमिर खान की हर फिल्म रिलीज के साथ रिकॉर्ड बनाती है।
भारत की शूटिंग के बीच, सलमान खान की Latest शर्टलेस PIC
फिल्म रिलीज होने में अब तीन महीने से भी कम का समय रह गया है। 2010 से अब तक आमिर खान की चार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से तीन फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। 8 सालों में आमिर खान ने भारत में 1100 करोड़ के लगभग की कमाई की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ यह आंकड़ा 1500 करोड़ तक पहुंचेगा?

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 10 नवंबर को रिलीज होगी। यह एक पीरियड फिल्म होगी, जहां दर्शकों को खूब एक्शन देखने को मिलेगा। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बन रही यह यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 210 करोड़ तक रखा गया है। लिहाजा, कहीं ना कहीं उम्मीद है कि इस फिल्म से आमिर 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करेंगे।
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज होने वाली है। फिल्म से पहले यहां जानें आमिर खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल।


Click it and Unblock the Notifications