BOX OFFICE: 3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!
लगभग 12 फिल्मों के साथ साल 2017 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए बेस्ट साल साबित हो सकती है। जानें कौन सी 12 फिल्में 100 करोड़ क्लब में होंगी शामिल।
साल 2017 बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है। काफी सालों से लगातार गिरती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को साल 2017 से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेन एनालिस्टों की मानें तो 2017 बॉलीवुड का बेस्ट साल साबित हो सकता है।
[100 करोड़ क्लब.. टॉप 5 सुपरस्टार्स.. सलमान, शाहरूख, अक्षय.. और..]
साल की अच्छी शुरुआत हो चुकी है। दो महीने में बॉक्स ऑफिस को 3 100 करोड़ी फिल्में मिल गई। शाहरूख की 'रईस', ऋतिक रोशन की 'काबिल' के साथ अब अक्षय कुमार भी 'जॉली एलएलबी 2' के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

इस दशक का सबसे सफल साल रहा 2013 जहां कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा था 2790 करोड़। बहरहाल, इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 3000 करोड़ तक जा सकती है। यहां एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में आने को तैयार है। सलमान खान, शाहरूख दो-दो फिल्मों के साथ तो अक्षय कुमार तीन फिल्मों के साथ तैयार है।
ऐसे में यह देखना दिसचस्प होगा कि कौन सी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है, कौन 200 और सफल होती है 300 करोड़ क्लब की एंट्री लेने में। यहां जानें 2017 की आने वाली फिल्में और उनका बॉक्स ऑफिस अंदाजा-


Click it and Unblock the Notifications