2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेलकम' की सीक्वल वेलकम बैक रिलीज हो चुकी है, फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी निगेटिव रिस्पॉंस मिला लेकिन यूं लग रहा है कि दर्शकों को ये नॉनसेंस कॉमेडी काफी भा रही है।
पहले ही दिन 'वेलकम बैक' को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यहां तक कि सिनेमाघरो मे भी फर्स्ट शो से ही भीड़ लगना शुरु हो गयी। नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींच ही लिया।
हालांकि फिरोज खान और अक्षय कुमार की कमी जरुर खली। आइये देखते हैं कैसा रहा वेलक बैक का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस पर।
प्रिडिक्शन
वेलकम बैक को लेकर प्रिडिक्शन के अनुसार फिल्म 80-85 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है। हालांकि फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉंस से ये कलेक्शन बढ़ने की भी उम्मीद है।
बजट
वेलकम बैक का कुल बजट है करीब 100 करोड़। अब फिल्म को कम से कम एवरेज होने के लिए भी 100 करोड़ का आंकड़ा तो पार करना होगा।
फर्स्ट डे फर्स्ट शो
वेलकम बैक करीब 3200 स्क्रीन्स पर लगी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 50 प्रतिशत की भीड़ नज़र आई। फिल्म के फर्स्ट शो से ही फिल्म के दर्शकों की संख्या बढ़ती गयी।
फर्स्ट डे कलेक्शन
वेलकम बैक का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा 14.50 करोड़।
रिव्यू
वेलकम बैक को क्रिटिक्स की तरफ से काफी निगेटिव रिव्यूज मिले। पहले भाग से कंपेयर किये जाने पर वेलकम बैक काफी पीछे दिखी।
माउथ पब्लिसिटी
ऐसा कहा जा रहा है कि वेलकम बैक की माउथ पब्लिसटी काफी जबरदस्त है। जिसके चलते वेलकम बैक के हिट होने के पूरे आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications



