BOX OFFICE: साल की पहली फ्लॉप.. लेकिन ब्लॉकबस्टर है फिल्म!

[बॉक्स ऑफिस] फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'वजीर' ने 4 दिनों में 23.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों ने काफी प्यार दिया है, दर्शक भी बिग बी की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन जहां बात बॉक्स ऑफिस की आती है तो फिल्म की हालत डांवाडोल है।

बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कुल बजट है 35 करो़ड़। यानि की यदि फिल्म 50 करोड़ का बिजनेस कर ले, तो इसे हिट करार दे सकते हैं। लेकिन ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म का वहां तक पहुंच पाना मुश्किल है।

अमिताभ बच्चन BOX OFFICE रिपोर्ट

अभी तक का रिपोर्ट देखा जाए तो फिल्म को हम ऐवरेज कह सकते हैं। लेकिन बता दें, वजीर के एक्टर्स और निर्माताओं ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। बिग बी ने भी ट्विटर पर फिल्म की सफलता पर खुशी जताई है।

अब ऐसा क्यों किया जा रहा है, ये तो फिल्म से जुड़े लोग ही बता सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 45 करोड़ तक जा सकता है, यानि की किसी भी हालत में फिल्म ऐवरेज से ऊपर नहीं आंकी जा सकती है।

यहां जाने फिल्म की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X