वज़ीर BOX OFFICE: चार दिन में सिमट गया बिग बी - फरहान का शतरंज का खेल!
[बॉक्स ऑफिस] अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर वज़ीर का खेल चार ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर निपट गया। फिल्म को यूं तो तारीफ मिल रही है पर फिल्म की कहानी इतनी कमज़ोर है कि इसे बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कने से कोई नहीं बचा पाया।
सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ की कमाई की और फिल्म का कुल कलेक्शन 22 करोड़ पहुंच पाया। ऐसे में अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक वज़ीर पूरी तरह सिमट जाएगी।
[वज़ीर फिल्म रिव्यू]
फिल्म को एवरेज ओपनिंग मिली । पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ की कमाई की। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने अच्छी रेटिंग दी।

वज़ीर काफी समय से ख़बरों में हैं और फिल्म से जुड़े अभिनेताओं के नामों (अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर) की वजह से, सबको इसमें रूचि थी। लेकिन, विधु विनोद चोपड़ा के फिल्म से जुड़े होने के बावजूद भी फिल्म की पब्लिसिटी कुछ सीमित ही रही।[RECORD: बॉक्स ऑफिस पर पीके के साथ चल रही बाजीराव मस्तानी!]


Click it and Unblock the Notifications














