BOX OFFICE: साल की पहली हिट फिल्म.. फरहान अख्तर, बिग बी की 'वजीर'!
[बॉक्स ऑफिस] बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वजीर' 8 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
वजीर की कहानी है पंडित ओंकारनाथ धर (अमिताभ बच्चन), दानिश अली (फरहान अख्तर), रूहाना अली (अदिति राव हैदरी) और वजीर (नील नितिन मुकेश) की। वजीर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। खासकर एक साथ इतने स्टार्स का होना फिल्म को काफी पॉपुलर कर रहा है।
BOX OFFICE: 2015 में जो न हुआ.. 2016 में वह धमाका करेंगे....
इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 'वजीर' की ओपनिंग एवरेज हो सकती है, लेकिन मेट्रो शहरों के मल्टीप्लेक्सेस में अच्छी ओपनिंग होगी। फिल्म की कुल बजट है लगभग 90 करोड़, लेकिन काफी कम उम्मीद है कि पहले वीकेंड में फिल्म अपना बजट निकाल पाएगी।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'वजीर' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications















