BOX OFFICE: 'वॉर' का एक हफ्ता पूरा- ऋतिक, टाइगर की फिल्म 200 करोड़ पार, बंपर कमाई

ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर एक्शन फिल्म वॉर ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। खास बात है कि 7 दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह इस साल की पांचवी 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 203 करोड़ तक पहुंच चुका है। कोई शक नहीं कि वॉर बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है और रिकॉर्ड कायम कर रही है।

इस साल अब तक पांच फिल्मों ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, यह शानदार है। वॉर से पहले विकी कौशल की उरी, शाहिद कपूर की कबीर सिंह, सलमान खान की भारत और अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो वॉर इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X