War इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक-टाइगर की बंपर कमाई, पहली बार रिकॅार्ड तोड़
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म की बात की जाए तो वो है ऋतिक और टाइगर श्राॅफ की वॅार। जी हां, 2 अक्टूबर को गांधी जंयती पर रिलीज हुई ये फिल्म अब तक कई बड़ी फिल्मों का रिकॅार्ड तोड़ चुकी है।
साथ ही आने वाली फिल्मों के लिए भी एक नया रिकॅार्ड सेट कर लिया है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बॅालीवुड के इस दो हीरो वाली फिल्म को दर्शकों ने झोली भर कर स्वीकार किया है।

तभी तो 20 दिन पूरे होने के बाद भी इसकी कमाई विराम नहीं ले रही है। अभी भी वॅाय भारत के कई सिनेमाघर में लगी हुई है। मुमकिन है कि दिवाली रिलीज से पहले वॅार अपनी करोड़ों की कमाई में कुछ करोड़ और बटोर सके। बता दें कि देश के साथ विदेश में वॅार की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।


Click it and Unblock the Notifications