..................... वॉर फिल्म बॉक्स ऑफिस कयास - ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ कमाएंगे 350 करोड़ | War film box office prediction - hrithik roshan - tiger Shroff to cross 350 crore plus - Hindi Filmibeat

वॉर बॉक्स ऑफिस कयास - हिट तो 350 करोड़ पार और फ्लॉप तो भी धुंआधार, जानिए ओपनिंग आंकड़े

ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ स्टारर वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो अगर जनता ने फिल्म को पास कर दिया तो ये आराम से 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं फिल्म बुरी भी निकली तो भी 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

गौरतलब है कि फिल्म पर काफी मेहनत की गई है। डायलॉग्स से लेकर स्टंट तक और एक्शन से लेकर ऋतिक - टाईगर की केमिस्ट्री तक, फिलहाल सब कुछ अच्छा लग रहा है। ऐसे में अगर क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे नंबर दिए तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादुई आंकड़े लेकर आएगी।

war-film-box-office-prediction-hrithik-roshan-tiger-shroff-to-cross-350-crore-plus

अगर ओपनिंग की बात करें तो 2 अक्टूबर नेशनल हॉलीडे है। ऐसे में फिल्म 30 - 32 करोड़ की ओपनिंग आराम से दे सकती है। इसके बाद वीकेंड के आंकड़े आसमान छू सकते हैं। टक्कर की बात करें तो बॉलीवुड में अगली बड़ी फिल्म होगी हाउसफुल 4 जो कि 25 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

इसलिए ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ के पास कमाने के लिए काफी बड़ा विंडो है। हालांकि 2 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच छह फिल्में रिलीज़ हो रही हैं जिनमें से हल्का फुल्का असर केवल प्रियंका चोपड़ा - फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज़ पिंक और सैफ अली खान स्टारर लाल कप्तान का दिखाई दे सकता है।

ऐसे में वॉर ना केवल बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म हो सकती है, बल्कि कई मायनों में ये फिल्म बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। देखिए बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस स्कोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X