'वॉर' बॉक्स ऑफिस: सोमवार को भी रहा ऋतिक- टाइगर का तहलका- एक के बाद एक टूटे रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर एक्शन फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म के बाद, अब यह 2019 में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। सोमवार को भी फिल्म का जलवा कायम रहा। छठे दिन फिल्म ने 20.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। महज 6 दिनों में वॉर ने 187.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि शानदार है। यह फिल्म भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 1350 स्क्रीन पर। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।
खास बात है कि फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को देखते हुए ही वॉर की 200 स्क्रीन और बढ़ा दी गई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते तक ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें, बॉलीवुड में अब तक सिर्फ 4 फिल्मों ने ही पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। कोई शक नहीं कि 'वॉर' बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने की राह पर है।


Click it and Unblock the Notifications