BOX OFFICE 'वॉर': ऋतिक-टाइगर ने शाहरुख-सलमान को चटाई धूल, 2019 की सुपर ब्लॅाकबस्टर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर सभी फिल्मों को पछाड़कर ये करिश्मा दिखाएगी, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। लेकिन दर्शकों ने ऋतिक और टाइगर की जोड़ी का दिल से स्वागत किया है।
इसी के चलते वॉर बैक टू बैक अपने 9 दिन पूरे करने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कलह मचाने से पीछे नहीं हट रही है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर वॉर ने एक नहीं बल्कि दो सुपरस्टार्स के रिकॅार्ड को भी तोड़ दिया है।

जी हां, अपने 9 दिन पूरे करने के साथ वॉर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। एक्शन के साथ ऋतिक रोशन की वापसी और टाइगर के साथ उनकी फाइट पर दर्शक करोड़ों बरसा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे इस फिल्म ने शाहरुख खान की चैन्नई एक्सप्रेस और सलमान की किक को झटका दिया है।


Click it and Unblock the Notifications