..................... पहले हफ्ते में 200 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बनी वॉर | War became 4th movie to cross 200 crore at Box Office in just 7 days - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: एक हफ्ते में 200 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बनी 'वॉर'- दंगल भी पीछे

100 करोड़ के बाद ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म वॉर ने तेजी के साथ 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है। फिल्म ने 216.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि पहले हफ्ते में.. यानि की महज 7 दिनों में 200 करोड़ तक पहुंचने वाली यह बॉलीवुड की चौथी फिल्म है। इससे पहले सिर्फ 3 फिल्में ही यह रिकॉर्ड बना पाई है। इस रेस में वॉर ने आमिर खान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, बल्कि पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में वॉर तीसरे नंबर पर हैं। सलमान खान की सुल्तान और बाहुबली 2 (हिंदी) के बाद.. यह पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' अपने एक्शन और ऋतिक- टाइगर की जोड़ी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी है, वहीं ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म जल्द ही 300 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।

यहां जानें 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली टॉप 7 फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X