War 2 vs Coolie Box Office Prediction- ऋतिक रोशन- एनटीआर पर अकेले भारी पड़े रजनीकांत, पहले ही दिन 100 करोड़?

War 2 vs Coolie Box Office

War 2 vs Coolie Box Office Prediction Day 1- इस 15 अगस्त को हिंदी और तमिल फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलने वाला है क्योंकि दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जी हां, आज यानि 14 अगस्त को वॉर 2 और कुली बड़े पर्दे पर बवाल काटने आ रही है और देखने वाली बात होगी कि ये धमाका कितना जबरदस्त होगा।

वॉर में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं तो वहीं कुली में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत हैं। इस फिल्म रजनी के अलावा नागार्जुन और आमिर खान भी नजर आने वाले हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि पहले दिन इन दोनों में से कौन ज्यादा कमाई करता है। बॉक्स ऑफिस पर अनुमान लगाए जाने पर पता चला है कि रजनीकांत अकेले ही ऋतिक-एनटीआर पर भारी पड़ने वाले हैं।

वॉर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस अनुमान

कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में वॉर को लेकर दावा किया जा रहा है कि पहले दिन ही ये काफी अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर करेगी और इसके बाद लंबे वीकेंड में कमाल करने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऋतिक और एनटीआर की ये एक्शन थ्रिलर पहले दिन करीब 30-35 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। हालांकि इतना तय है कि साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। इसका एक कारण ये भी है कि फिल्म के बजट करीब 500 करोड़ रुपए है।

कुली का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस अनुमान

बात करें रजनीकांत की कुली फिल्म की तो ये अलग ही तूफान लेकर आने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले ही दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है। जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि ओपनिंग कलेक्शन के मामले में ये सारी तमिल फिल्मों को पछाड़ने में कामयाब होगी। इसके पहले थलपति विजय की फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 145 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब खबर आ रही है कि पहले दिन कुली पूरी दुनिया में करीब 150 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।

हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं और देखने वाली बात होगी कि शाम तक इन फिल्मो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का क्या सूरत-ए-हाल होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X