War 2 vs Coolie BOC Day 9- उखड़ गए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स, कुली ने चटाई वॉर 2 को धूल

War 2 vs Coolie

War 2 vs Coolie Box Office Day 9- 14 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों के साथ साथ दुनियाभर में वॉर 2 और कुली रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों में सुपरस्टार्स थे और कहा जा रहा था कि टक्कर काफी जबरदस्त होने वाली है।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आए थे तो वहीं कुली में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा जलाल था। अब इन फिल्मों के रिलीज 9वें दिन जो कलेक्शन्स सामने आए हैं वो काफी चौकाने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी है ये जानकर आप भी हैरान होने वाले हैं। 9 दिन में दोनों फिल्मों ने इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है, लेकिन आगे और कौन पीछे वो हैरान करने वाली बात है।

वॉर 2 की कमाई

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने 9वें दिन महज 4 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब इसकी कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 208.25 करोड़ हो चुकी है। जबकि सिर्फ हिंदी में इसका कलेक्शन 150 करोड़ है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पर्दे से हटने से पहले कितनी कमाई करेगी। साउथ और हिंदी सुपरस्टार के साथ आने से लग रहा था कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स बनाने वाली है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। खबरें हैं कि फिल्म का बजट ही करीब 400 करोड़ रुपए है।

कुली की कमाई 9 दिन में

रजनीकांत कितने बड़े सुपरस्टार हैं वो अपनी हर फिल्म में बता देते हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन रिलीज होकर 65 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में किया था। अब 9वें दिन तक फिल्म ने कुल 235.15 करोड़ का कलेक्शन इंडिया में कर लिया है जो कि वॉर 2 से कहीं ज्यादा है। दो सुपरस्टार्स के सामने अकेले रजनीकांत ने बता दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस के बाप क्यों हैं। देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर दोनों फिल्में कितना उछाल मारतीं हैं।

More from Filmibeat

Read more about: war 2 coolie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X