War 2 vs Coolie BO Day 2- दूसरे दिन वॉर 2 की बमफोड़ कमाई, पीछे रह गई रजनीकांत की कुली, बड़ी उछाल!

War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 2- ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म कुली ने एंट्री मारी थी। 14 अगस्त को दोनों फिल्मों का दमदार क्लैश हुआ था।
हालांकि फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कुली ने वॉर 2 को पछाड़ दिया था और 15 अगस्त वाले दिन तो बवाल ही कट गया है। बता दें कि 15 अगस्त को फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए लोगों को हैरान कर दिया है।
इस फिल्म ने इस साल रिलीज सैयारा, छावा और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों को एक झटके में ही पीछे छोड़ दिया है। लेकिन कुली भी किसी तरह से पीछे नहीं रही है और स्वतंत्रता दिवस वाले दिन भी कमाल की कमाई की।
वॉर 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन
थिएटर्स में इस एक्शन फिल्म को देखने का अनुभव शानदार है और फिल्म को जबरदस्त तरीके से फिल्म गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाका काटा है और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर गई। 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने रिलीज होकर पहले दिन 51 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कुली दूसरे दिन की कमाई
रजनीकांत के स्टारडम ने भी हार नहीं मानी और दूसरे दिन इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि रजनीकांत वॉर 2 को भरपूर टक्कर दे रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इंडिया में कब 200 करोड़ा का आंकड़ा पार करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











