War 2 VS Coolie Day 10: दसवें दिन कौन है आगे ऋतिक या रजनीकांत ? इस एक्टर की फिल्म ने वीकेंड पर उड़ाई गर्दा

BOX OFFICE DAY 10

BOX OFFICE DAY 10: सिनेमाघरों में फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही हैं। जहां धीरे-धीरे सैयारा का क्रेज कम हुआ वहीं दूसरी ओर 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी। पहली ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' और दूसरी साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली'। दोनों ही फिल्में एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। बता दें कि दोनों की फिल्मों को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 10 दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

पहले ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने ओपिनिंग डे पर तो तगड़ी ओपिनिंग ली थी, लेकिन वीकेंड तक आते आते फिल्म की हालत खराब हो गई। फिल्म के कलेक्शन को लेकर चिंता जताई जाने लगी। जिस हिसाब से फिल्म का बजट है 400 करोड़ रुपये उस हिसाब से फिल्म ऑफिस ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पा रही है। फिल्म कलेक्शन के मामले में फीकी पड़ती दिख रही है। चलिए जानते हैं फिल्म के हर एक दिन की कमाई।

पहले दिन- 52 करोड़ रुपये

दूसरे दिन- 57.85 करोड़ रुपये

तीसरे दिन- 33.25 करोड़ रुपये

चौथे दिन- 33.65 करोड़ रुपये

पांचवें दिन- 8.75 करोड़ रुपये

छठे दिन- 9 करोड़ रुपये

सातवें दिन- 5.75 करोड़ रुपये

आठवें दिन- 5 करोड़ रुपये

नवें दिन- 4 करोड़ रुपये

वहीं दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो 10 दिनों में फिल्म ने 214.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अभी तक अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

कुली

वहीं दूसरी रजनीकांत की फिल्म कुली की बात करें तो लोकेशन कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉर 2 पर भारी पड़ी गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो पहले दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन- 54.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 39.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 35.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 12 करोड़ रुपये, छठे दिन-9.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन- 7.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन- 6.15 करोड़ रुपये, नवें दिन- 5.85 करोड़ रुपये वहीं दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 245.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X