वॉर 2 ने रिलीज से पहले ही उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म?

By Filmibeat Desk
War 2

War 2 - YRF स्पाय यूनिवर्स की वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है और इसका ग्लोबल क्रेज साफ महसूस किया जा सकता है! इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और आज सुबह वॉर 2 ने उत्तरी अमेरिकी मार्केट में इतिहास रच दिया।

यह सबसे तेज़ $100,000 एडवांस टिकट बिक्री पार करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है! यह उपलब्धि वॉर 2 ने केवल सात घंटे में हासिल की, जिससे यह एनटीआर की देवारा को पीछे छोड़ चुकी है, जिसे इस साल की शुरुआत में यही आंकड़ा छूने में 11 घंटे 37 मिनट लगे थे।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 में कियारा आडवाणी भी फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होने के नाते, मेकर्स ने 'कम दिखाओ, ज़्यादा असर' की रणनीति अपनाई है, ताकि हर महत्वपूर्ण मोमेंट को थिएटर में रिलीज़ के समय ही दर्शकों के लिए पेश किया जाए। वॉर 2 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

ऐसा पहली बार होगा कि जूनियर एनटीआर किसी हिंदी फिल्म में नजर आएंगे और उनको विलेन के तौर पर देखा जा रहा है। देखने वाली बात होगी रिलीज होकर इंडिया में ये फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी।

ऋतिक रोशन के फैंस काफी समय से अपने फेवरिट सुपरस्टार का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आएंगी और साथ ही दमदार एक्शन करेंगी।

Read more about: war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X