नहीं चला बोल्डनेस का जादू..जानिए अब तक कितना कलेक्शन कर पाई वजह तुम हो
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वजह तुम हो का दूसरे दिन का कलेक्शन 2.68 करोड़ रुपए रहा।
शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी, सना खान और रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म वजह तुम हो रिलीज़ होने के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा असर छोड़ती नज़र नहीं आ रही। इस फिल्म ने जहां पहले दिन 2.86 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं इसके दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.68 करोड़ रुपए रही है।

इस फिल्म का दूसरे दिन तक का कलेक्शन 5.54 करोड़ रुपए रहा। फिल्म 1995 स्क्रीन्स पर नजर आ रही है। फिल्म के निर्देशक विशाल पांडया ने इससे पहले 'हेट स्टोरी 2' और 'हेट स्टोरी 3' का निर्देशन किया है।
Box Office - पहले वीकेंड में छा गई 'बेफिक्रे'..चल ही गया रणवीर का जादू!
बता दें कि ये फिल्म पहले 2 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन नोटबंदी के चलते इसकी रिलीज़िंग डेट आगे बढ़ाकर 16 दिसंबर कर दी गई, लेकिन फिर भी इस फिल्म के कलेक्शन को आगे बढ़ाने में ये पैतरा भी कारगार साबित नहीं हआ।


Click it and Unblock the Notifications











