..................... Vikram Vedha Vs Ponniyin Selvan one week box office report total collection | विक्रम वेधा Vs पोन्नियिन सेलवन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कौन जीता ऋतिक या ऐश्वर्या - Hindi Filmibeat

Vikram Vedha Vs Ponniyin Selvan Box Office: ऋतिक रोशन Vs ऐश्वर्या राय में कौन टिका, कौन बिका, एक हफ्ते की कमाई

Vikram Vedha Vs Ponniyin Selvan Box Office

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में क्लैश हुई थीं मणि रत्नम की ऐश्वर्या राय बच्चन [Aishwarya Rai Bachchan] स्टारर पोन्नियिन सेलवन I और ऋतिक रोशन [Hrithik Roshan] - सैफ अली खान [Saif Ali Khan] स्टारर विक्रम वेधा। एक हफ्ते की कमाई की रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। Vikram Vedha Vs Ponniyin Selvan Box Office में जीत देखा जाए तो पोन्नियिन सेलवन I की हो चुकी है।

जहां ऋतिक रोशन धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर टिकना बंद हो चुके हैं वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन, बॉक्स ऑफिस पर टिक गई हैं। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा से दर्शकों को काफी ज़्यादा उम्मीदें थीं। फिल्म लोगों को पसंद भी आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये एक ही हफ्ते में औंधे मुंह गिर चुकी है। दूसरी तरफ पोन्नियिन सेलवन I हिंदी बॉक्स ऑफिस ने बिल्कुल धीमी शुरूआत करने के बाद धीरे धीरे अपनी पकड़ बना ली है।

पोन्नियिन सेलवन Vs विक्रम वेधा: एक हफ्ते की कमाई

पोन्नियिन सेलवन Vs विक्रम वेधा: एक हफ्ते की कमाई

एक हफ्ते में जहां विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ की कमाई की वहीं पोन्नियिन सेलवन I ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 14.2 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब साफ है कि ऋतिक रोशन की फिल्म जहां धीरे धीरे दर्शकों से दूर जा रही है वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा जमा रही हैं।

विक्रम वेधा की शुरूआत

विक्रम वेधा की शुरूआत

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा की शुरूआत ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। ये ओपनिंग फिल्म के Buzz के हिसाब से बेहद कम रही।

ऋतिक रोशन से थीं उम्मीदें

ऋतिक रोशन से थीं उम्मीदें

ऋतिक रोशन से उम्मीदें थीं कि वो वॉर जैसा ही धमाका वापस करेंगे। लेकिन विक्रम वेधा के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। 10.5 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने लगभग 37 करोड़ की कमाई पहले वीकेंड में की।

हाथ से छूटी फिल्म

हाथ से छूटी फिल्म

पूरे हफ्ते अच्छी कमाई करने के बाद विक्रम वेधा ने पहले हफ्ते 58 करोड़ की कमाई की। और माना जा रहा है कि दूसरे शुक्रवार, ये फिल्म ऋतिक और सैफ के हाथ से निकल चुकी है और इसने केवल 2 करोड़ की कमाई की है।

पोन्नियिन सेलवन I की ओपनिंग

पोन्नियिन सेलवन I की ओपनिंग

पोन्नियिन सेलवन I ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में केवल 1.8 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि, सभी भाषाओं में मिलाकर फिल्म ने 34 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इसके बाद फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी अच्छा ही रहा। और धीरे धीरे ये हिंदी में भी ज़ोर पकड़ने लगी।

हिंदी वीकेंड

हिंदी वीकेंड

पहले वीकेंड पर पोन्नियिन सेलवन I के हिंदी बॉक्स ऑफिस ने लगभग 8 करोड़ की कमाई की। जहां शुक्रवार की शुरूआत केवल 1.8 करोड़ से हुई वहीं शनिवार को ये आंकड़ा 2.5 करोड़ और रविवार को 3.2 करोड़ पहुंचा।

पूरे हफ्ते बनाई पकड़

पूरे हफ्ते बनाई पकड़

पोन्नियिन सेलवन I के हिंदी बॉक्स ऑफिस ने पूरे हफ्ते, बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। एक हफ्ते में फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई की है। वहीं कुल फिल्म ने 175 करोड़ की कमाई कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X