विक्रम वेधा- कृष 4 से पहले ऋतिक रोशन की Box Office पर 500 करोड़ से अधिक बंपर कमाई
बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपने जन्मदिन को खास बना दिया। ऋतिक रोशन मे अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा का पहला लुक जारी किया और यह भी जानकारी शेयर की है कि यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विक्रम वेधा इसी नाम से रिलीज हुई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म करते नजर आयेंगे। आपको बता दें कि विक्रम वेधा के साथ ऋतिक रोशन की आने वाले दिनों में एक और बहुप्रतिक्षित फिल्म कृष 4 है। जाहिर सी बात है कि ऋतिक रोशन की यह दोनों फिल्में करोड़ों की कमाई का रिकॅार्ड तोड़ सकती हैं।

आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि कैसे कृष सीरीज सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही है। साथ ही टाइगर श्रॅाफ के साथ ऋतिक रोशन के साथ वॅार फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार एक सप्ताह से भीतर ही कर लिया था।

वॅार ने 475 करोड़ की तगड़ी कमाई
साल 2019 में ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी वॅार। वर्ल्ड वाईड बॅाक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ की फिल्म वॅार ने 475 करोड़ की तगड़ी कमाई की। साथ ही साल 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

कृष 3 ने 240 करोड़, बैंग बैंग 181 करोड़
ऋतिक रोशन के कृष सीरीज की फिल्मों को लगातार पर्दे पर लाने की सोच यह भी है कि कृष के करतब ने हमेशा से बॅाक्स आफिस पर कमाल किया है। कृष 3 ने 240 करोड़ के करीब की कमाई की है।कैटरीना कैफ के साथ ऋतिक रोशन की बैंग बैंग ने साल 2014 में अपना जलवा दिखाया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म ने 181 करोड़ के करीब की दमदार कमाई की। ऋतिक रोशन 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गए। फिल्म का म्यूजिक भी हिट हुआ।

सुपर 30 फिल्म ने 150 करोड़ के करीब की कमाई
एक्शन और रोमांटिक फिल्मों से दूर हटकर ऋतिक रोशन ने सुपर 30 जैसी नायाब फिल्म की। बिहारी किरदार में ऋतिक रोशन ने गणितज्ञ आनंद शर्मा को प्रस्तुत किया। ऋतिक रोशन ने फिर से खुद को साबित किया और ऋतिक की सुपर 30 फिल्म ने 150 करोड़ के करीब की कमाई की।

कृष 4 के साथ वॅार 2, रामायण,इंशाअल्लाह
संजय दत्त के साथ ऋतिक रोशन की जोड़ी अग्निपथ में दिखाई दी। इंटेस किरदार में ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में यादगार भूमिका निभाई। अग्निपथ में ऋतिक रोशन ने कमाई का दरवाजा खोला और 100 करोड़ से अधिक की कमाई कीऋतिक रोशन की आगामी फिल्मों में विक्रम वेधा और कृष 4 के साथ वॅार 2, रामायण,इंशाअल्लाह का भी नाम शामिल है। कृष 4 से कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ से पार करने की उम्मीद की जा रही है। वहीं विक्रम वेधा में अपने पहले लुक से ऋतिक एक और सुपरहिट फिल्म की दस्तक दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











