Vikram Vedha Day 4 Box Office Collection: ऋतिक रोशन- सैफ अली खान की फिल्म के चौथे दिन भी बनाई रखी पकड़

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा ने चौथे दिन भी सिनेमाघरों में पकड़ बनाई रखी है। 4 दिनों में फिल्म ने 43 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म कलेक्शन 5.75 करोड़ के लगभग का रहा। यदि ट्रेंड बरकरार रहा तो फिल्म पहले हफ्ते तक 60 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी। हालांकि भारी भरकम बजट की वजह से फिलहाल फिल्म के लिए हिट की श्रेणी में जाना मुश्किल दिखता है।
विक्रम वेधा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ के लगभग का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज की गई थी। भारत में जोधपुर, इंदौर, मुंबई, नवी मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में फिल्म को लेकर क्रेज में बढ़त दिखी है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर कितना कमाल दिखा पाती है।
फिल्म की धीमी कमाई के पीछे एक बड़ा कारण इसका रीमेक होना भी माना जा सकता है। यह इसी नाम से बनी तमिल की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म ने बहुत तारीफें और अवार्ड हासिल किये थे। वहीं, लॉकडाउन के दिनों में फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध थी, लिहाजा काफी दर्शक जो इसे देख चुके थे, उन्होंने रीमेक के लिए थियेटर जाना व्यर्थ समझा।
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












