Vikram Vedha Box Office Opening: पहले दिन ही ऋतिक रोशन - सैफ अली खान की कमाई बिल्कुल कम, जानिए आंकड़े

vikram-vedha-day-1-opening-box-office-september-30-friday-collection-hrithik-roshan-saif-ali-khan

ऋतिक रोशन [Hrithik Roshan] और सैफ अली खान [Saif Ali Khan] स्टारर विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर अपनी धीमी सी शुरूआत कर चुकी है। और Vikram Vedha Opening Box Office के आंकड़े निराशानजनक हैं। फिल्म ने पहले दिन, शुक्रवार 30 सितंबर को 10.5 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन केवल 16 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

फिल्म के बारे में दर्शकों को पहले से ही काफी कुछ पता है क्योंकि ये फिल्म इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। माना जा रहा था कि फिल्म कम से कम 15 - 16 करोड़ की ओपनिंग करेगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हुए थे और लगातार इनकी तारीफ की जा रही थी। लेकिन फिर भी विक्रम वेधा ने अपनी ओपनिंग से निराश कर दिया है।

इस साल की कम ओपनिंग

इस साल की कम ओपनिंग

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसलिए माना जा रहा था कि विक्रम वेधा की ओपनिंग ज़बरदस्त होगी। ऋतिक की पिछली फिल्म वॉर ने 51 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं सैफ अली खान की फिल्म तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की ओपनिंग की थी।

केवल 25 प्रतिशत तक पहुंचे आंकड़े

केवल 25 प्रतिशत तक पहुंचे आंकड़े

पहले दिन, शुक्रवार 30 सितंबर को विक्रम वेधा ने थिएटर में बेहद धीमी शुरूआत की थी। फिल्म ने जहां सुबह के शो में 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी वहीं रात होते तक ये आंकड़ा केवल 25 प्रतिशत पहुंचा। मुंबई, NCR, पुणे जैसे शहरों में पहले दिन 10 - 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही। वहीं दूसरी तरफ, दक्षिण भारत के शहरों में ये आंकड़ा 40 - 45 प्रतिशत तक रहा।

150 करोड़ की फिल्म

150 करोड़ की फिल्म

गौरतलब है कि विक्रम वेधा, 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। ऐसे में अगर फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कमाई नहीं की तो इसके लिए अपना बजट निकाल पाना काफी मुश्किल होगा।

5600 स्क्रीन पर रिलीज़

5600 स्क्रीन पर रिलीज़

विक्रम वेधा कुल 5600 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है जिसमें से 4007 स्क्रीन भारत में हैं और बाकी ओरवसीज़। अब ओवरसीज़ फिल्म की कमाई कैसी होती है ये देखने के लिए एक दिन का इंतज़ार और करना होगा।

दर्शक हुए निराश

दर्शक हुए निराश

माना जा रहा था कि ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर जितनी ओपनिंग देने का दम रखते हैं। लेकिन शमशेरा वाले नहीं ब्रह्मास्त्र वाले। पर ऋतिक रोशन ने शमशेरा वाले रणबीर कपूर जितनी ही ओपनिंग देकर, दर्शकों को थोड़ा निराश कर दिया।

पोन्नियिन सेलवन से क्लैश

पोन्नियिन सेलवन से क्लैश

विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेलवन के साथ क्लैश हो रही है। मणि रत्नम की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से उत्साहित हैं। एक तरफ, फिल्म की भव्यता आकर्षित कर रही है तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय का कमबैक। अब देखना है कि विक्रम वेधा, बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़, वीकेंड में बना पाती है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X