The Family Star BO: 60 करोड़ में बनी फिल्म ने 2 दिन में कमाए इतने करोड़, आपने देखी विजय देवरकोंडा की ये फिल्म

Family Star Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की 'फैमिली स्टार' 5 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और आज के दिन इसके आंकड़ों में उछाल की बड़ी संभावना देखी जा सकती है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे नंबर पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसका कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है। रिलीज के पहले दिन फैमिली स्टार ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के तेलुगु संस्करण में कुल मिलाकर 28.62% तेलुगु ऑक्यूपेंसी थी, जबकि तमिल में फिल्म की ऑक्यूपेंसी दर 18.39% थी।
वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर संख्या बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अभी तक ऐसी कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले 4 अप्रैल को अमेरिका में हुआ था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिख रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को लोग पहले से ही गानों के जरिए पसंद कर रहे थे और अब फिर इसे देखने की दिलचस्पी बढ़ी।
परसुराम पेटला द्वारा निर्देशित फैमिली स्टार को दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फैमिली स्टार को तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।देवरकोंडा, मृणाल के अलावा इसमें वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू भी हैं। साथ ही इसमें रश्मिका मंदाना भी अपनी एक स्पेशल अपीरिंयस देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











