BOX OFFICE: धड़ल्ले से कमा रही है विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3', जानें वीकेंड कलेक्शन
विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 'कमांडो 3' बॉक्स ऑफिस ने अच्छी शुरुआत दिखाई है। इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म को जहां समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं आम पब्लिक ने फिल्म को एवरेज रिस्पॉस दिया है। कमांडो 3 ने अपने पहले वीकेंड पर 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर यह और दो फिल्मों के साथ क्लैश हुई थी।
कमांडो 3 ने शुक्रवार को 4.74 करोड़ के साथ ओपनिंग दी। वहीं, फिल्म ने शनिवार को 5,64 करोड़ और रविवार को 6 करोड़ के लगभग की कमाई की है। अब सोमवार से फिल्म कैसा बिजनेस करती है, देखना दिलचस्प होगा। फिल्म के एक्शन सीन्स को तारीफ मिली है। बता दें, इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्में कमांडो और कमांडो 2 को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

शुक्रवार को कमांडो के साथ दो और फिल्में रिलीज हुई थी- होटल मुंबई और ये साली आशिकी। अनुपम खेर और देव पटेल स्टारर होटल मुंबई ने पहले वीकेंड पर 4.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिलहाल ये साली आशिकी के आंकड़े बाहर नहीं आए हैं।
इन फिल्मों के बीच यदि किसी फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, तो वह है आयुष्मान खुराना की बाला और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां को। बाला ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 111.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। जबकि मरजावां 50 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











