BOX OFFICE: 2017 की आखिरी स्लीपर हिट का स्वागत नहीं करेंगे?
विद्या बालन के धमाकेदार कमबैक का इंतज़ार फैन्स काफी समय से कर रहे थे। लेकिन कहानी, द डर्टी पिक्चर वाली विद्या बालन का बस इंतज़ार ही हो पा रहा था। शादी के बाद, विद्या तीन और कहानी 2 में नज़र आईं लेकिन कुछ खास नहीं कर पाईं।
लेकिन बॉक्स ऑफिस और विद्या ज़्यादा समय तक एक दूसरे से दूर कहां रह सकते थे। तो बस, उनकी फिल्म तुम्हारी सुलू, 2017 की आखिरी स्लीपर हिट बन चुकी है।

Recommended Video

गौरतलब है कि तुम्हारी सुलू एक अच्छी फिल्म होगी, ये तो सबको पता था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर भी इतना टिक जाएगी, ये कोई नहीं जानता था।
फिल्म ने केवल 2 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने दोगुनी कमाई करते हुए, बॉक्स ऑफिस पर 60 प्रतिशत बढ़त दिखाई थी।
अब तक फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई कर ली है। और पद्मावती के पोस्टपोन होने का पूरा फायदा, विद्या बालन की फिल्म को मिल गया है।
जानिए, हाल फिलहाल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट्स -


Click it and Unblock the Notifications











