BOX OFFICE: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का वीकेंड कलेक्शन- मजबूत पकड़

By Staff

इतिहास के पन्नों से निकलकर, विधु विनोद चोपड़ा की "शिकारा" में कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को पेश किया गया है जिसे आम पब्लिक से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लिहाजा, रिलीज़ के तीन दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ देखने मिल रही है।

फिल्म ने शुक्रवार को 1.20 करोड़ की ओपनिंग से शुरुआत करते हुए.. तीसरे दिन 1.90 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के बाद से, फ़िल्म अब तक कुल 4.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जो कि अच्छी बढ़त है। बता दें, शिकारा को काफी कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म सिर्फ मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई है।

Shikara

खास बात यह भी है कि शिकारा बॉक्स ऑफिस पर मलंग के साथ क्लैश हुई है। वहीं, तान्हाजी की कमाई भी अभी धड़ल्ले से चल रही है। लिहाजा, इसका प्रभाव भी शिकारा की कमाई पर दिख रहा है।

शिकारा को इसकी मजबूत और भावनात्मक कहानी के लिए आलोचकों और दर्शकों द्वारा समान रूप से सराहा जा रहा है, साथ ही प्रमुख अभिनेताओं आदिल खान और सादिया भी प्रशंसा का पात्र बने हुए हैं, जिन्होंने नवोदित होने के बावजूद अपने सराहनीय परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है।

'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। फिल्म एक नवविवाहित जोड़े (शिव और शांति) के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हें सांप्रदायिक तनाव की वजह से रातों रात अपना घर, अपना कश्मीर छोड़कर जाना पड़ता है। वो इसी उम्मीद के साथ सालों रिफ्यूजी कैंप में गुज़ार लेते हैं कि शायद एक दिन वो वापस अपने घर जा पाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X