BOX OFFICE: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा'- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
इस हफ्ते मोहित सूरी की सस्पेंस- थ्रिलर फिल्म 'मलंग' के साथ विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा भी रिलीज हुई थी। जो अपने विषय से वजह से सुर्खियों में रही है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को विवादों का भी सामना करना पड़ा। बहरहाल, फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 1.20 करोड़ की ओपनिंग दी है।
बता दें, इस फिल्म को मुख्य तौर पर सिर्फ मल्टीप्लेक्स में ही रिलीज किया गया था। लिहाजा, पहले दिन का कलेक्शन एवरेज माना जा सकता है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म लगभग दुगुनी कमाई करेगी। पहले वीकेंड तक शिकारा 6-7 करोड़ तक पहुंच सकती है। फिल्म को जहां समीक्षकों के साथ साथ आम पब्लिक से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

वर्ष 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों को घर से बाहर निकाल दिया गया था, उसी वक्त की कहानी है 'शिकारा'। फिल्म एक नवविवाहित जोड़े (शिव और शांति) के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हें सांप्रदायिक तनाव की वजह से रातों रात अपना घर, अपना कश्मीर छोड़कर जाना पड़ता है। वो इसी उम्मीद के साथ सालों रिफ्यूजी कैंप में गुज़ार लेते हैं कि शायद एक दिन वो वापस अपने घर जा पाएं।
यह बॉक्स ऑफिस पर मलंग के साथ क्लैश हुई है। लिहाजा, इसका प्रभाव भी शिकारा की कमाई पर दिख रहा है। फिलहाल फिल्म को लेकर विवाद जारी है। कुछ कश्मीरी पंडितों को फिल्म पसंद आई है, वहीं कुछ का मानना है कि इस संवेदनशील विषय को कमर्शियल बनाना सही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
