VVKWWV BO Day 2: विवादों में फंसने के बाद भी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने की इतनी कमाई, जानें कलेक्शन

vicky vidya ka woh wala video box office collection day 2

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 2: स्त्री 2 से धूम मचाने के बाद विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने आते ही धूम मचा दी है। जी हां, फिल्म में राज कुमार राव के होने से फिल्म में जान आ गई है। रोमांस और कॉमेडी से भरी इस फिल्म को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

राज कुमार की फिल्म ने दी जिगरा को टक्कर
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को टक्कर देने उतरी राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जी हां, दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। बिग स्क्रीन पर बड़े क्लैश के बाद सभी को लग रहा था कि किस फिल्म का जादू चलने वाला है तो बता दें कि राज कुमार राव की फिल्म आलिया भट्ट की फिल्म से दो कदम आगे चल रही है। फिल्म स्त्री 2 की तरह छप्परफाड़ कमाई तो नहीं कर रही है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन जिगरा से बेहतर है।

दूसरे दिन की इतनी कमाई
राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म की टोटल कमाई हुई 12 करोड़ रुपये। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आज रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है।

फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद
बता दें कि राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो मुसीबत में है। दरअसल स्त्री फिल्म के कई मिलते जुलते सीन्स इस फिल्म में देखे गए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भारी विरोध होना शुरू हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के मेकर्स ने स्त्री फ्रेंचाइजी से माफी मांगी है। उन्होंने माफीनामे में लिखा है कि वह इस गलती को स्वीकार करते हैं और वह भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X