BOX OFFICE: विकी कौशल का 'उरी' धमाका- सलमान खान की रेस 3 पीछे, 2.0 अगला निशााना
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और वह अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उरी 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने भारत में 170 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 220 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी सलमान खान की रेस 3 ने 169 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। जिसे उरी ने शानदार तरीके से पार कर लिया है। वहीं, अब फिल्म 2.0 (हिंदी) को भी चौथे हफ्ते में पार कर सकती है। बता दें, 2.0 हिंदी ने 188 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 190 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

खास बात है कि उरी ने तीसरे हफ्ते में संजू और सिंबा जैसी फिल्मों के तीसरे हफ्ते से भी ज्यादा कमाई की है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन ताजा रिलीज हुई फिल्मों की वजह से अब उरी की कमाई में कमी आ सकती है। मणिकर्णिका, ठाकरे के बाद.. अब सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हो चुकी है


Click it and Unblock the Notifications











