BOX OFFICE: टॉप 10 में शामिल हुई विकी कौशल की 'उरी'- सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी दो महीनों के बाद भी अपनी कमाई किये जा रही है। 11 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 244 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने सिंबा और कृष 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों को पीछे कर दिया है।
लंबे समय के बाद किसी फिल्म ने सिनेमाघरों में 60 दिन से भी ज्यादा पूरे किये हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गली बॉय, टोटल धमाल, लुका छुपी, केसरी जैसी रिलीज के बीच भी उरी की कमाई जारी है। नौंवे हफ्ते तक फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है।

यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म है, जिसने 200 करोड़ पार किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 350 करोड़ पार जा चुकी है। उरी बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications