BOX OFFICE: बाहुबली 2 से भी डबल कमा रही है विकी कौशल की 'उरी'- पांचवा हफ्ता
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बता दें, अपने पांचवे वीकेंड पर फिल्म ने शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर और सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि पांचवें वीकेंड पर उरी ने बाहुबली 2 से भी डबल कमाई की है। साथ ही यह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
उरी अब तक 207.13 करोड़ की कमाई कर चुकी है। साथ ही ओवरसीज में फिल्म ने 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। फिल्म की कमाई अभी जारी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 230-235 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। इस हफ्ते 14 फरवरी को रिलीज होगी जोया अख्तर की 'गली बॉय'.. उसके बाद उरी की गति पर लगाम लग सकता है क्योंकि गली बॉय ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











