'उरी' ने तोड़े सारे BOX OFFICE रिकॉर्ड्स- 47वें दिन भी कर रही है धुआंधार कमाई
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में 47 दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन खास बात है कि फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। इसके पीछे IAF द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक 2 को भी कारण माना जा रहा है। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 235.92 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
अपने आठवें हफ्ते में भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। यह बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्मों के साथ संभव नहीं हो पाया है। तीन दिनों में फिल्म सिनेमाघरों में अपने 50 दिन पूरी करेगी। ट्रे़ड पंडितों की मानें तो उरी बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है।

उरी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार रिकॉर्ड कायम किये हैं। रणवीर सिंह की गली बॉय और अजय देवगन की टोटल धमाल ने फिल्म की कलेक्शन पर थोड़ी लगाम तो जरूर लगाई। लेकिन फिल्म को रोक नहीं पाए। इन फिल्मों के बीच भी उरी ने सातवें वीकेंड पर 4 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications