BOX OFFICE: विकी कौशल की 'उरी'- 40 दिन पूरे लेकिन रूकने का नाम नहीं- ताबड़तोड़ कमाई
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 40 दिन पूरे कर लिये हैं और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। यह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 229 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जबकि विकी की यह फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
साथ ही ओवरसीज में भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। फिल्म की कमाई अभी जारी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 235 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। 14 फरवरी को रिलीज जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने हालांकि कलेक्शन में थोड़ी लगाम लगाई है। लेकिन इस शुक्रवार टोटल धमाल की रिलीज के बाद फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों से उतर जाएगी। बहरहाल, उरी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार रिकॉर्ड कायम किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











