BOX OFFICE: 2019 की पहली सुपरहिट- 4 दिनों में 50 करोड़ के पास पहुंची 'उरी'- जानें कलेक्शन
विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खासकर विकी कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यह साल 2019 की पहली सुपरहिट फिल्म बन चुकी है।
फिलहाल फिल्म के क्रेज को देखकर माना जा सकता है कि उरी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। खास बात है कि फिलहाल उरी के सामने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 25 जनवरी तक फिल्म के पास कमाने का अच्छा मौका है।

उरी के साथ ही रिलीज हुई थी दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर.. जिसे दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जिसका फायदा उरी को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। गौरतलब है कि उरी भारतीय सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications