..................... Vicky Kaushal Uri Box Office Day 3, Uri Weekend box office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: विकी कौशल का धमाका- 3 दिनों में ही हिट हो गई 'उरी'- वीकेंड कलेक्शन

Recommended Video

Uri Box Office Weekend Collection : Vicky Kaushal | Yami Gautam | Mohit Raina | FilmiBeat

विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर विकी कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है। जहां फिल्म ने 8 करोड़ की ओपनिंग दी थी.. वहीं उरी ने पहले वीकेंड तक 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिलहाल सिंबा का जादू थोड़ा कम हो चुका है और दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जिसका फायदा उरी को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा।

Uri Box Office

गौरतलब है कि उरी भारतीय सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे।

इसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों के कई ठिकानों को तहस नहस कर दिया था। भारतीय सेना के इसी मिशन को बड़े पर्दे पर उतारा है निर्देशक आदित्य धर ने। फिलहाल उरी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। उम्मीद है कि 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस तक फिल्म जरूर कमाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X