BOX OFFICE: विकी कौशल की दमदार फिल्म 'उरी'- जानें पहले दिन का कलेक्शन
विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खासकर विकी कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है। उरी ने शुक्रवार को 8.20 करोड़ की ओपनिंग दी है। इसे शानदार शुरुआत मान सकते हैं।
उरी भारतीय सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकवादियों के कई ठिकानों को तहस नहस कर दिया था। भारतीय सेना के इसी मिशन को बड़े पर्दे पर उतारा है निर्देशक आदित्य धर ने।

अपने देशभक्ति और इमोशनल फ्लेवर की वजह से फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी और निर्देशन दमदार है। वहीं, लंबे समय से दर्शकों के सामने कोई वॉर- फिल्म नहीं आई थी। लिहाजा, उरी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। उम्मीद है कि 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस तक फिल्म जरूर कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications