BOX OFFICE: 2019 की पहली मुनाफेदार फिल्म बनी विकी कौशल की 'उरी'- जानें कलेक्शन
विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। यह साल 2019 की पहली सुपरहिट ही नहीं.. बल्कि पहली प्रॉफिटेबल फिल्म भी साबित हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खासकर विकी कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। उरी ने 6 दिनों में 63.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
25 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अपने बजट से दुगुना कमाई कर ली है। फिल्म ने अब तक 38.54 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है- यानि की 154.16 करोड़। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

खास बात है कि फिलहाल उरी के सामने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 25 जनवरी तक फिल्म के पास कमाने का अच्छा मौका है। बतौर मेनलीड एक्टर इसे विकी कौशल की सबसे बड़ी फिल्म मान सकते हैं। 2018 में विकी ने राज़ी और संजू जैसे सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन संजू में जहां मेनलीड रणबीर कपूर थे, वहीं राजी में आलिया भट्ट सारी लाइमलाइट ले गईं।


Click it and Unblock the Notifications