विकी कौशल का 'उरी' धमाका- BOX OFFICE पर सलमान से लेकर आमिर तक पीछे!
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म ने भारत में 165 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 220 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात है कि उरी पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ चुकी है.. इस लिस्ट में पहले नंबर पर है आशिकी 2।
उरी 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर तो साबित हो ही चुकी है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 556.40 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। यह शानदार आंकड़ा है। उरी महज 25 करोड़ के बजट पर बनी थी, जबकि फिल्म अब तक 165 करोड़ पार कर चुकी है।

यदि आपसे पिछले 12-15 सालों की सबसे धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट पूछी जाए.. तो शायद उनमें से ज्यादातर फिल्में सलमान खान, शाहरूख खान या आमिर खान की होगी। लेकिन बता दें, जहां बात आता है फिल्मों से मुनाफा का.. तो ये सुपरस्टार्स कहीं पीछे छूट चुके हैं। पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान, शाहरूख, आमिर कहीं भी नहीं हैं।
प्रॉफिट का मतलब यहां है- फिल्म अपना बजट निकालने के बाद कितनी कमाई कर लेती है। जाहिर है जितना बड़ा सुपरस्टार.. उतनी ज्यादा फिल्म की बजट। हालांकि अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों का बजट ज्यादा नहीं रहता है। लिहाजा, इस लिस्ट में वे भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications