BOX OFFICE: विकी कौशल की 'उरी' ने तोड़ा अगला रिकॉर्ड- रणवीर सिंह की 'सिंबा' भी पीछे
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में 53 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अब तक 240.70 करोड़ तक की कमाई कर ली है। और इसी के साथ विकी कौशल ने रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे कर दिया है। उरी बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
सिंबा ने 240.22 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, उरी की कमाई 240 करोड़ के बाद भी जारी है। लंबे समय के बाद किसी फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किये हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अपने आठवें हफ्ते में भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। गली बॉय, टोटल धमाल और लुका छुपी के बीच भी उरी की कमाई जारी है।

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो उरी बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ पार जा चुकी है।
यहां जानते हैं उरी के कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications