द ग्रेट इंडियन फैमिली बॉक्स ऑफिस: 2023 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल विक्की कौशल की एंटरटेनर, बुरा रहा कलेक्शन

The Great Indian Family Box Office: यशराज फिल्म्स की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के साथ पिछले हफ्ते विक्की कौशल एक फैमिली एंटरटेनर लाए। लेकिन महज पांच दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। जवान की तूफान के सामने विक्की और मानुषी छिल्लर स्टारर ये फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी है।
द ग्रेट इंडियन फैमिली को समीक्षकों और दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कुछ लोगों ने फिल्म के कंटेंट को पसंद किया, तो कुछ ने फिल्म को बिल्कुल ही नकार दिया। जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। 1.3 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने पांच दिनों में 5.75 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।
2023 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल विक्की की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'
कोई शक नहीं कि यशराज की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। बल्कि यह 2023 की सबसे कम कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म का प्रमोशन भी है। विक्की की इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी कम प्रमोट किया गया था। लिहाजा, फिल्म कब आई, कब गई.. लोगों को पता तक नहीं चला।
वहीं, इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की बात करें.. तो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
कुत्ते- 4.05 करोड़
सेल्फी- 16.50 करोड़
भीड़- 2 करोड़
गुमराह- 4.90 करोड़
आदिपुरुष- 147 करोड़
नीयत- 2.64 करोड़
खास बात है कि इसी साल विक्की कौशल ने 'जरा हटके जरा बचके' जैसी हिट फिल्म दी है, जिसने 86 करोड़ तक का बेहतरीन कलेक्शन किया था। लेकिन द ग्रेट इंडियन फैमिली के साथ जाहिर तौर पर वो चूक गए। बता दें, दिसंबर में विक्की की अगली फिल्म सामने आने वाली है, जिसका नाम है- सैम बहादुर।


Click it and Unblock the Notifications











