BOX OFFICE: 'उरी' की धमाकेदार पारी- एक महीने में ही 200 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बता दें, गुरुवार की कमाई के साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ले ली है। जी हां, महज 28 दिनों में फिल्म ने यह आंकड़ा पार कर लिया है। बतौर मेनलीड यह विकी कौशल की पहली 200 करोड़ी फिल्म है। साथ ही यह पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
फिल्म ने 5 दिनों 50 करोड़, 10 दिनों में 100 करोड़, 17 दिनों में 150 करोड़ और 28 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह शानदार है। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। फिल्म की कमाई अभी जारी है। दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो उरी 230-235 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। फिल्म ने भारत में अब तक 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड 250 करोड़ पार कर चुकी है। खास बात है कि इस हफ्ते भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, उरी के पास कमाने के लिए एक और पूरा हफ्ता है।


Click it and Unblock the Notifications