'उरी' का धमाकेदार BOX OFFICE रिकॉर्ड- सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म!
पिछले 12 सालों में फिल्म 'भेजा फ्राई' बॉलीवुड की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म के तौर पर टॉप पर रही है। लेकिन 2019 जनवरी में रिलीज विकी कौशल की फिल्म 'उरी' ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 758 प्रतिशत मुनाफा के साथ उरी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 215 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
उरी 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर तो साबित हो ही चुकी है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 758.24% प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। यह शानदार आंकड़ा है। उरी महज 25 करोड़ के बजट पर बनी थी, जबकि फिल्म 215 के बाद अभी भी कमाई कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में 33 दिन हो चुके हैं।

प्रॉफिट का मतलब यहां है- फिल्म अपना बजट निकालने के बाद कितनी कमाई कर लेती है। लिहाजा, जहां बात आता है फिल्मों से मुनाफा का.. तो सुपरस्टार्स कहीं पीछे छूट जाते हैं। जाहिर है जितना बड़ा सुपरस्टार.. उतनी ज्यादा फिल्म की बजट। हालांकि अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों का बजट ज्यादा नहीं रहता है। लिहाजा, इस लिस्ट में वे भी शामिल हैं।
यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में (15 सालों में)-


Click it and Unblock the Notifications