Chhaava BOC: 'छावा' ने 20वें दिन गाड़े झंडे, छोड़ा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' को पीछे

Chhaava Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा हर एक की जुबान पर है। विक्की कौशल ने अपनी इस फिल्म से झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म जब से बॉक्स ऑफिस पर आई है तब से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और आज फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और इन बीस दिनों में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।
अब तक फिल्म ने कितनी की कमाई
पहला दिन-31 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 25.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 32 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 21.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 23.5 करोड़ रुपये
नवां दिन- 44 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 40 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 18 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 18.5 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 23 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 13.25 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन- 13 करोड़ रुपये
सोलहवां दिन- 22 करोड़ रुपये
सत्रहवां दिन- 24.25 करोड़ रुपये
अठारहवां दिन- 7.75 करोड़ रुपये
उन्नीसवां दिन- 5.4 करोड़ रुपये
बीसवें दिन का कलेक्शन
छावा को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और 20वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 20वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है) इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 477.65 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
छावा ने छोड़ा जवान और पठान को पीछे
बात दें कि विक्की कौशल ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल इस कदर जीता है कि लोग रिलीज के 20वें दिन भी फिल्म देखने जा रहे हैं। छावा ने अपनी कमाई से कई नामी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' की बात करें तो जवान ने 20वें दिन 4.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी किंग खान की दूसरी हिट फिल्म पठान ने 20वें दिन 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं स्त्री 2 ने भी 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं छावा 20वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications