..................... Vicky Kaushal chhaava fuels box office film sets record on 17th day chhaava box office new records details - Hindi Filmibeat

विकी कौशल ने हर हर महादेव के जयघोश से हिलाई बॉक्स ऑफिस की नींव, मिट्टी में दफ्न किए कमाई के सारे रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection: पहले हाऊ इज द जोश और अब हर हर महादेव के जयघोश से विकी कौशल ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ही खड़ा कर दिया है। लगातार तीसरे रविवार को भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नही ले रहा है। हर दिन विकी कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड को धुआं करते हुए नए बेंचमार्क सेट कर रही है।

छावा की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़

छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की वीरता की कहानी दिखाने वाली फिल्म 'छावा' दर्शकों के दिलों को भा गई है। किरदार में विकी कौशल ने जैसे जान ही फूंक दी है। इसके साथ ही ओरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना ने सिल्वर स्क्रीन को गुलजार कर दिया है। वहीं आशुतोष राणा भले ही कम स्क्रीन स्पेस में दिखाई दिए कमाल कर गए हैं। इसका सीधा अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर साफ दिखाई दे रहा है।

छावा की 17 दिनों की कमाई

'छावा' ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 17वें दिन 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'छावा' की 17 दिनों की कुल कमाई अब 459.50 करोड़ रुपये हो गई है।

छावा ने बनाया ये रिकॉर्ड

'छावा' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है और इसी के साथ ये झमाझम कमाई कर रही है। 17वें दिन तो इस फिल्म ने कमाल कर दिया और क्या पुष्पा 2 और बाहुबली 2 सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X