शिवरात्री पर हर हर महादेव की गूंज से थर्राया बॉक्स ऑफिस, छावा बनी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Chhaava Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी खड़ी कर दी है। फिल्म कमाई के मामले में थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 13 वें दिन फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई करते हुए बॉलीवुड की सभी फिल्मों को धूल चटा दी है।
फिल्म की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 13वें दिन 21.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'छावा' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 385.0- करोड़ रुपये हो गई है।
'छावा' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म रिलीज के 13 दिनों में 385 करोड़ की कमाई कर चुकी है। और अब ये 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने से इंचभर दूर रह गई है। उम्मीद है कि गुरुवार को फिल्म 400 करोड़ी फिल्म बन जाएगी और इसी के साथ 'छावा' ये कारनामा करने वाली साल 2025 की पहली फिल्म भी बन जाएगी।
यह फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ विक्की की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी 2023 में जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications