BOX OFFICE: विकी कौशल की 'भूत' का ठंडा रहा वीकेंड कलेक्शन- जानें रविवार की कमाई

By Staff

विकी कौशल की पहली हॉरर फिल्म भूत ने जहां शुक्रवार को एवरेज शुरुआत की थी, वहीं वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं दिखी। आम पब्लिक से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोगों को डराने में फिल्म सफल रही, वहीं कुछ का मानना है कि फिल्म की कहानी बेहद कमज़ोर थी। हालांकि विकी कौशल के अभिनय की तारीफ हुई है।

भूत ने पहले वीकेंड तक 16.36 करोड़ की कमाई की है, जो कि उम्मीद से काफी कम है। फिल्म ने शुक्रवार को 5.10 करोड़, शनिवार को 5.52 करोड़ और रविवार को 5.74 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Bhoot

यह विकी कौशल की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड देने वाली फिल्म बनी है। लेकिन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 30-32 करोड़ तक पहुंच सकता है। जबकि फिल्म का बजट ही 35-40 करोड़ के लगभग है। लिहाजा फिल्म को हिट होने के लिए 70 करोड़ तक की कमाई करनी थी, जो कि अब नामुमकिन है।

बता दें, विकी की पिछली फिल्म 'उरी' ने 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था, लिहाजा इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। सोमवार से फिल्म की कमाई और भी नीचे गिर जाएगी।

बहरहाल, विकी कौशल की भूत बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से क्लैश हुई है। जाहिर है इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है। लेकिन भूत की तुलना में शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने अच्छी ओपनिंग दिखाई है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने वीकेंड पर 32.66 करोड़ का कलेक्शन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X