Chhaava BOC: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का राज, 23 वें दिन भी दनादन छाप रही है नोट, इन फिल्म के तोड़ सकती है रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 23: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava Box Office Collection) ने तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म में विक्की के साथ ही रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि 23वें दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।
अब तक फिल्म ने कितनी की कमाई
1- पहला दिन-31 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये
4- चौथा दिन- 24 करोड़ रुपये
5- पांचवें दिन- 25.25 करोड़ रुपये
6- छठा दिन- 32 करोड़ रुपये
7- सातवां दिन- 21.5 करोड़ रुपये
8- आठवां दिन- 23.5 करोड़ रुपये
9- नवां दिन- 44 करोड़ रुपये
10- दसवां दिन- 40 करोड़ रुपये
11- ग्यारहवां दिन- 18 करोड़ रुपये
12- बारहवां दिन- 18.5 करोड़ रुपये
13- तेरहवां दिन- 23 करोड़ रुपये
14- चौदहवां दिन- 13.25 करोड़ रुपये
15- पंद्रहवां दिन- 13 करोड़ रुपये
16- सोलहवां दिन- 22 करोड़ रुपये
17- सत्रहवां दिन- 24.25 करोड़ रुपये
18- अठारहवां दिन- 7.75 करोड़ रुपये
19- उन्नीसवां दिन- 5.4 करोड़ रुपये
20- बीसवां दिन- 6.15 करोड़ रुपये
21- इक्कीसवां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
22- बाईसवां दिन- 8.75 करोड़ रुपये
तेईसवां दिन
वैसे तो विक्की कौशल की फिल्म छावा पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और 23वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। फिल्म ने 23वें दिन 16.5 करोड़ रुपये का तबड़ा कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 508.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। (यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है)
विक्की कौशल की फिल्म इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है
विक्की कौशल की फिल्म जिस हिसाब से भाग रही है उसे देखकर लगता है कि फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बता दें कि इस लिस्ट में सिनी देओल की फिल्म गदर होगी जिसने साल 2023 में 525.7 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान ने साल 2023 में 543.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, अब लगता है कि फिल्म जल्द ही इन दिनों फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











